बेस्ट इम्यूनिटी बूस्टर है ये आयुर्वेदिक बूटी, डेंगू, मलेरिया और फ्लू जैसी बीमारियों में फायदेमंद

बेस्ट इम्यूनिटी बूस्टर है ये आयुर्वेदिक बूटी, डेंगू, मलेरिया और फ्लू जैसी बीमारियों में फायदेमंद

सेहतराग टीम

मौसम का बदलना हो या कोई संक्रमित बीमारी संक्रमण का डर बना रहता है। इसलिए जरूरी है कि बैक्टीरिया और वायरस से होने वाले संक्रमण से लड़ने के लिए हमारे शरीर को मजबूत बनाया जाए। लेकिन इसका एक मात्र रास्ता है कि शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाया जाए। वैसे तो इम्युनिटी बढ़ने के लिए कई तरह के उपाय हैं, लेकिन आयुर्वेद में इसके लिए एक से बढ़कर एक उपाय हैं और उन्हीं उपायों में से एक है औषधीय गुणों से भरा गिलोय। गिलोय का जूस पीने से हमारा शरीर कई तरह की बीमारियों में सुरक्षा देता है। बदलते मौसम में अक्सर सर्दी-जुकाम या खांसी हो जाती है या फिर आपको जल्दी बुखार हो जाता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गिलोय अचूक औषधि है। वैसे तो औषधीय जड़ी-बूटी गिलोय के बहुत सारे फायदे हैं, लेकिन इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसका सेवन करने से हमारी इम्यूनिटी बढ़ाती है। आइए इसके फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

गिलोय के औषधीय फायदे:

  1. गिलोय को अमृता या गुडुची भी कहा जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये हमारे शरीर को फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में सहायता करते हैं और हमारे शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखते हैं। गिलोय अक्सर होने वाले बुखार से छुटकारा दिला सकता है। आयुर्वेद के जानकार बताते हैं, इसी कारण इसका इस्तेमाल डेंगू, मलेरिया और फ्लू जैसी बीमारियों में भी किया जाता है।
  2. इसके आलावा गिलोय का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं में फायदा मिलता है। इसके सेवन से हमारी पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और कब्ज से भी राहत मिलती है। गिलोय डायबिटीज में भी फायदेमंद है। यह दरअसल हाइपोग्लाइसेमिक यौगिक के रूप में काम करती है और टाइप 2 डायबिटीज के इलाज में मददगार है।
  3. अस्थमा के कारण सीने में जकड़न, सांस लेने में तकलीफ और खांसी में भी इसका सेवन फायदेमंद है। इसके साथ ही यह हमें मानसिक तनाव से भी राहत देता है। शरीर से 3- विषाक्त तत्वों को बाहर कर यह हमारी याद्दाश्त बढ़ाती है। गठिया के मरीजों को भी गिलोय का जूस पीने की सलाह दी जाती है।

पढ़ें- कोरोना वायरस का दौर चल रहा है, इसलिए जानिए शरीर का तापमान मापने का सही तरीका?

ऐसे बनाएं इसका जूस:

  • आप घर पर गिलोय का जूस बना सकते हैं। इसके लिए आप एक फीट लंबी गिलोय की शाखा लेकर उसे छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
  • अब इसे छीलकर इसकी ऊपरी परत उतार दें और इन टुकड़ों को मिक्सर में एक गिलास पानी के साथ पीस लें।
  • अब मिक्सी में तैयार इस रस को छानकर रख लें। आप दिन में दो बार इसका सेवन कर सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

फल और सब्जियों को कैसे और कब तक धोएं, ताकि हानिकाकर बैक्टीरिया और वायरस खत्म हो जाएं

देर रात तक जागते हैं तो हो जाएं सावधान, बन सकते हैं शारीरिक और मानसिक रोगी

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।